October 8, 2026

एमसीडी, सीलिंग व भ्रष्टाचार का भूत लेकर सदर बाजार के व्यापारी पहुंचे जंतर मंतर

0

जल्द ही सदर बाजार में सीलिंग ना खोली गई तो कड़ा रुख अपना सकते हैं व्यापारी – पम्मा व यादवnnएक महीना पहले सदर बाजार में हुई सीलिंग को लेकर व्यापारियों का प्रदर्शन जारी है फेडरेशन ऑफ सदर बाजार ट्रेडर्स एसोसिएशन के चेयरमैन परमजीत सिंह पम्मा अध्यक्ष राकेश यादव की अध्यक्षता में सैकड़ों व्यापारी जंतर-मंतर पर एकत्रित होकर हाथों में एमसीडी के खिलाफ बैनर के साथ गले में ताला लटका कर व थाली बजाकर एमसीडी हाय हाय, सीलिंग की कार्रवाई बंद करो, भ्रष्टाचारियों को सजा दो, व्यापारियों को सताना बंद करो जैसे नारे लगा रहे थे।nइस अवसर पर परमजीत सिंह पम्मा व राकेश यादव के साथ फेस्टा के कार्यवाहक अध्यक्ष चौधरी योगेंद्र सिंह, वाइस चेयरमैन राजकुमार सपरा, महासचिव कमल कुमार, व्यापारी नेता बीएल अग्रवाल, उमाशंकर, वरिंदर कुमार, मानिक शर्मा, राजेन्द्र अग्रवाल, विजेंद गुप्ता, राजीव खट्टर, अवधेश कुमार, पीड़ित व्यापारियों के साथ जंतर-मंतर पर एकत्रित हुए और एमसीडी व सीलिंग के खिलाफ अपने विचार रखें।nइस अवसर पर व्यापारियों को संबोधित करते हुए परमजीत सिंह पम्मा व राकेश यादव ने कहा बड़े शर्म की बात है सदर बाजार में दुकानों को सील हुए 1 महीने से ऊपर हो गया है और आए दिन व्यापारी धरना प्रदर्शन के साथ-साथ उच्च अधिकारियों व नेताओं से मुलाकात कर अपना पक्ष रख रहे हैं मगर किसी भी प्रकार की व्यापारियों को कोई राहत नहीं मिली आज मजबूरन व्यापारियों को जंतर-मंतर पर आकर प्रदर्शन करना पड़ा किस से सोए हुए नेताओं व अधिकारियों की नींद खुले।nपरमजीत सिंह पम्मा व राकेश यादव ने बताया मैं अपने साथ तीन भूत लेकर आए हैं जो व्यापारियों को इस समय सता रहे हैं एक तो एमसीडी का दूसरा सीलिंग का तीसरा भ्रष्टाचार का और अगर अब भी व्यापारियों के हित में कुछ ना किया गया और सीलिंग ना खोली गई तो व्यापारी कोई कड़ा कदम उठाने पर मजबूर हो जाएंगे।nइस अवसर पर चौधरी जोगिंदर सिंह, कमल कुमार ने कहा मेयर के चुनाव के लिए जिस प्रकार एमसीडी में राजनीतिक पार्टियों में आप भी आपसी तनातनी चल रही है उसको लेकर किसी का ध्यान दिल्ली के पीड़ित व्यापारियों की ओर नहीं है जबकि सभी राजनीतिक पार्टियों ने चुनाव से पहले वादा किया था दिल्ली में कोई भी सीलिंग नहीं होगी और जो दुकानों को सील किया गया है उनकी दुकानों कोई भी डी सील किया जाएगा मगर चुनाव होते ही सबसे देश की सबसे बड़ी कमर्शियल मार्केट सदर बाजार में ही सीलिंग की कार्रवाई शुरू कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *